अब मुंबई में घर खरीदना होगा और महंगा

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – देश के आर्थिक राजधानी और सपनों का शहर मुंबई में घर खरीदना हर एक का ख्वाब रहता है। लेकिन स्टाम्प ड्यूटी में एक प्रतिशत वृद्धि करने का विधेयक महाराष्ट्र विधानसभा में मंजूर करने के बाद अब मुंबई शहर में घर खरीदना और महंगा होने वाला है।

इस विधेयक की वजह से स्टाम्प ड्यूटी में एक प्रतिशत वृद्धि होने वाली है। प्रॉपर्टी पर लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी अब छह प्रतिशत से सात प्रतिशत होने वाली है। प्रॉपर्टी की बिक्री, दान और संपत्ती गिरवी रखने के लिए दिए जाने वाली स्टाम्प ड्यूटी में अब वृद्धी होने वाली है। इस सब वजह से मुंबई में घर खरेदी करना अब महंगा होने वाला है।

बिल्डिंग में प्रॉपर्टी खरीदी करने के लिए या बेचने के लिए, किराए पर देने के लिए करार, गिरवी रखने के लिए जरुरी कागजात पर स्टाम्प ड्यूटी देना जरुरी होता है | स्टाम्प ड्यूटी बढाए जाने के बाद मिलने वाला पैसा मेट्रो, मोनो, बस सेवा जैसी विकास कामों के लिए इस्तेमाल किया जायेगा। नोटबंदी के बाद रियल एस्टेट में कुछ प्रतिशत गिरावट आ गई थी। अब सरकार ने स्टाम्प ड्यूटी में वृद्दी करने का निर्णय लिया है जिस वजह से मुंबई के रियल एस्टेट में फिर एक बार गिरावट आने की संभावना है।