ऑस्ट्रेलिया में विरुस्का के शादी की पहली सालगिरह का जश्न

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोलही के शादी को जल्द ही एक साल पूरा होने वाला है। दोनों हमेशा अपने बिजी लाइफ से समय निकल कर एक दूसरे के समय बिताते है और आये दिन फोटोज भी शेयर करते है। अब अनुष्का और विराट की पहली सालगिरह आने वाली है जो की बहुत ही खास होगी।

बता दें कि दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। दोनों शादी की पहली सालगिरह ऑस्ट्रेलिया में सेलिब्रेट करने वाले है। खबरों के अनुसार अनुष्का ने इस ट्रिप को काफी समय पहले ही प्लान किया था। अनुष्का इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जीरो’ की प्रमोशन में लगी है।

बता दे कि विराट इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में ही है। अनुष्का फिल्म के प्रमोशन से समय निकल कर विराट को ऑस्ट्रेलिया में ज्वॉइन करेंगी और सालगिरह सेलिब्रेट करने के बाद अनुष्का भारत लौट आएंगी। हाल ही में इन दोनों को विराट के बर्थडे के दिन यानि 5 नवंबर को साथ देखा गया था। व् विराट का बर्थडे दोनों ने परिवार समेत देहरादून में सेलिब्रेट किया था।