अब मुंबई से गोवा सुहाना सफर , 1अगस्त से शुरू होगी क्रूज़ सेवा

मुंबई | समाचार ऑनलाईन

महाराष्ट्र और गोवा में जल यातायात को बढ़ावा देने के लिए अप्रैल के पहले सप्ताह से मुंबई-गोवा क्रूज़ सेवा शुरू की जाएगी। यह सेवा जनवरी में शुरू होनी थी। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि क्रूज़ का आयात किया जाना था, जो सही समय पर नहीं हो पाया। इस वजह से परिचालन में देरी हुई।

मुंबई और गोवा के बीच शुरू होने वाली पहली क्रूज़ यात्रियों की क्षमता 400 होगी और यह सेवा 1 अगस्त से शुरू होगी। इसके लिए मिनिस्ट्री ने सभी पोर्ट्स को क्रूज़ टर्मिनल सेटअप करने के लिए कहा है। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने
कहा, सरकार शिपिंग कॉरपोरेशन को बोट खरीदने के लिए 800 करोड़ रुपए देगी। उन्होंने कहा, भारत जल्द ही 15 साल से अधिक कमर्शियल व्हीकल्स को स्क्रैप करने की पॉलिसी लाएगा। पॉलिसी का लक्ष्य देश में बढ़ते वाहन प्रदूषण को रोकना है। गडकरी ने कहा, कंदला ऑटोमोबाइल क्लस्टर बनाने और भारत को ऑटोमोबाइल हब बनाने के लिए प्लान तैयार है।

मुंबई-गोवा के बीच क्रूज़ सेवा के परिचालन का जिम्मा सी-ईगल कंपनी पर है। जानकारी के अनुसार, मुंबई और गोवा से हर दूसरे दिन दोनों दिशा से एक क्रूज़ रवाना किया जाएगा। सी-ईगल के अनुसार, क्रूज़ की यात्री क्षमता 200-250 होगी। इसका एक तरफ का किराया 2000 से 2500 रुपये के बीच हो सकता है।क्रूज में 8 रेस्तरां और बार के अलावा डेक पर 24 घंटे खुली रहने वाली कॉफी शॉप भी होगी। इसके अलावा मेहमानों की पसंद की डिश भी क्रूज़ में मिलेंगी। क्रूज में एक स्विमिंग पूल, आधुनिक लॉन्ज और मनोंरजन का कमरा भी होगा। क्रूज़ को खूबसूरत पेटिंग और तस्वीरों से सजाया जाएगा।