अब गुजरात के व्यापारी ने लगाया बैंक को 5,383 करोड़ का चूना 

नई  दिल्ली : वृत्तसंस्ठा
हीरा व्यापारी नीरव मोदी और विजय माल्या हजारो करोड़ रुपये लेकर विदेश भाग जाने का मामला अभी तक थमा भी नहीं था की फिर एक मामला सामने  आया है , 5 हजार करोड़ लेकर भाग जाने का घोटाले का मामला सामने आया है,  आरोपी नितीन संदेसरा विदेश फरार  हो गया है पाच हजार करोड़ का घोटाला  मामले में  स्टर्लिंग बायोटेक के  मालिक  नितीन संदेसरा  भाई  चेतन,  और भाभी  दिप्तीबेन  इनके साथ   परिवार के  अन्य   सदस्य के साथ   नायजेरिया को  भाग जाने  जानकारी सीबीआई और  ईडी के सूत्रों से  मिली है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f34c5d1e-bff9-11e8-8048-3dcb4d77f967′]
जानकारी के अनुसार  नितीन  संदेसरा भारत में 5,383 करोड़ रुपए के बैंक लोन घोटाले का आरोपी है। वहीं,  जांच एजेंसियों को 15 अगस्त को यूएई में संदेसरा को हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिली थी। लेकिन, अब पता चला है कि वह किसी दूसरे देश भाग गया है । वहीं, ईडी और सीबीआई से सूत्रों के मुताबिक वह नाइजीरिया भाग गए हैं।

21 फीट के श्री विश्वविनायक रथ से दगडूसेठ गणपति का विसर्जन

प्राप्त जानकारी के अनुसार , बहुत पहले ही वह परिवार के साथ नाइजीरिया भाग गया था। सीबीआई के मुताबिक स्टर्लिंग बायोटेक में मनी लॉन्डरिंग और इनसाइडर ट्रेडिंग चल रही थी। संदेसरा फैमिली ने अनूप गर्ग को कोरियर के जरिए कई बार पैसे भेजे। इस से पहले भी  भगोड़े विजय माल्‍या को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। साल 2017 में माल्या करीब 1.78 करोड़ पाउंड (करीब 170 करोड़ रुपये) की मोटी रकम एक स्विस बैंक में ट्रांसफर करने में सफल हुआ था। खबर के अनुसार स्विस बैंक के द्वारा 170 करोड़ रुपए विजय माल्‍या ने  ट्रांसफर किए थे, इस पर ब्रिटेन की वित्‍तीय खुफिया इकाई ने 28 जून 2017 को इसकी जानकारी सीबीआई और ईडी को दी थी। ब्रिटेश सरकार की तरफ सकारात्मक रूख होने के कारण भारतीय बैंकों द्वारा कार्रवाई में प्रक्रियागत देरी की वजह से उसे रोका नहीं जा सका था।[amazon_link asins=’B079TV5V4C,B078WV2NNL’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’40ff1bfb-bffa-11e8-b3f9-61683c13c42a’]