अब काजोल की मां तनूजा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का हाल ही में निधन हो गया। जिसके बाद अब खबरें सामने आ रही है कि काजोल की मां तनूजा की भी तबियत बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। काजोल अपनी मां से मिलने ही वहां पहुंचीं थीं। हालांकि उनकी मां की सेहत के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। काजोल को अस्पताल परिसर में स्पॉट किया गया था।

काजोल की ये तस्वीरें सामने आने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए और उन्होंने लगातार कमेंट कर सवाल पूछने शुरू कर दिए कि सबकुछ ठीक है या नहीं। सेलेब फोटोग्राफर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर पर कमेंट कर फैंस ने पूछा कि वो अस्पताल क्यों गईं हैं? सब ठीक है या नहीं? तो वहीं कुछ लोगों ने कमेंट किया कि परिवार में आखिर ये क्या हो रहा है। हालांकि कुछ लोगों ने यहां यह कमेंट भी किया है कि उनकी मां तनूजा की तबीयत खराब है। बता दें कि 27 मई को वीरू देवगन की तबीयत बिगड़ गई थीं।

https://www.instagram.com/p/ByA4oANH7U-/?utm_source=ig_web_copy_link

खबरों के मुताबिक वीरू देवगन घर पर खाना खा रहे थे कि तभी वो अचानक कुर्सी से गिर गए। ससुर की हालत देख काजोल तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गईं। जहां कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन को गया।वीरू देवगन का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले वेस्ट शमशान घाट में हुआ।