फिल्म ‘भारत’ में हैं सलमान खान के ये 5 अलग-अलग लुक – PHOTOS VIRAL

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ जल्द रिलीज होने वाली है। यह फिल्म ईद पर रिलीज होगी। अब तक फिल्म के कई पोस्टर्स, गाने, टीजर, ट्रेलर और डायलॉग प्रोमो रिलीज हो चुके हैं। जिसमें सलमान खान अलग-अलग लुक में नज़र आ रहे है। बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी 1947 से 2010 तक की दिखाई गई है। फिल्म के पोस्टर्स को देखेंगे तो पता चलेगा कि फिल्म में सलमान के कई अलग-अलग अवतार हैं।

सभी लुक सलमान ने खुद अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किये है। इस तस्वीरों में वह अलग-अलग रूप में नजर आ रहे है। इसमें वे जवानी से लेकर बूढ़ापे तक, उम्र के अलग-अलग पड़ाव में नजर आएंगे। फिल्म में सलमान के 5 लुक्स को दर्शाया गया है।

सलमान खान के 5 अलग-अलग लुक –
रेट्रो लुक –
भारत में सलमान सबसे पहले रेट्रो लुक में नजर आएंगे। ये 1964 का लुक होगा, ये उनके किरदार भारत का जवानी का लुक है। जिसमें वे रशियन सर्कस में काम करते हैं।

माइन वर्कर – इसके बाद सलमान का नया लुक सामने आएगा, जिसमें वे एक माइन वर्कर के रूप में दिखेंगे। ये उनके किरदार भारत का 1970 में लुक होगा। इसमें रेट्रो लुक से अलग सलमान की मूंछें दिखाई गई हैं।

नौसेना अधिकारी – भारत की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे सलमान का नया लुक सामने आता है। ये साल 1985 का लुक है, जिसमें वे नौसेना अधिकारी बने हैं।

मिडिल ऐज – इसके बाद सलमान खान साल 1990 में दिखाए जाएंगे, जिसमें उनका मिडिल ऐज शख्स वाला सिंपल लुक है। उनके चेहरे पर दाढ़ी साफ नजर आ रही है।

उम्रदराज शख्स – इस फिल्म में सलमान एक उम्रदराज शख्स का भी किरदार निभाने वाले हैं। ये किरदार साल 2010 का है, जिसमें उनके पके हुए बाल और सफेद दाढ़ी दिख रही है। इसमें सलमान चश्मा लगाए हुए हैं।