अब बदलेगा पुणे शहर का नाम! बदले में होगा ये नाम

पुणे | समाचार ऑनलाइन – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले कुछ समय से शहरों के नाम धड़ाधड़ बदल रहे है।  जिसके बाद से अब कई राज्यों के शहर के नाम बदलने  का चर्चा शुरू हो गया है।  सरकार ने पिछले एक साल में 25 गांव व शहरों के नाम बदलने की मंजूरी दी है। इस दौरान पुणे शहर के नाम बदलने की चर्चा भी जोरों शोरों से शुरू हो रहा है। दरअसल पुणे शहर का नाम बदलकर जिजापुर करने की मांग संभाजी ब्रिगेड ने की है।  संभाजी ब्रिगेड ने इस संबंध में राज्य सरकार को चिट्टी लिखकर प्रस्ताव भेजा है।  इसके साथ ही सरकार से इस फैसले को जल्द-जल्द से लागु करने की मांग भी की है।
मिली जानकारी के अनुसार, इसके पहले औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशीव करने की मांग शिवसेना ने की है और अब पुणे का नाम बदलकर कर जिजापुर करने की मांग संभाजी ब्रिगेड के पुणे जिला अध्यक्ष संतोष शिंदे ने की है।
इस दौरान संतोष शिंदे ने कहा कि, पुणे शहर में छत्रपती शिवाजी महाराज की माँ जिजाऊं यहाँ रह चुकी है। इसके साथ ही पुणे शहर में उनका काफी योगदान रहा है।  सन 1630 में विजापुर के आदिलशाह ने पुणे शहर को लुट लिया था। जिसके डर से कोई यहाँ रहने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद जिजाऊं आगे आयी थी और यहाँ रहकर लोगों को यहाँ बसने का प्रेरणा दी थी। पुणे में आज जो स्थिति है, उनका सारा श्रेय जिजाऊं को जाता है।  उनके योगदान से ही यह संभव हो पाया है।
आगे उन्होंने कहा कि, छत्रपती शिवाजी महाराज के आशीर्वाद से ही सरकार का स्थापन हुआ है, ऐसा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था। जिसके बाद लग रहा है कि, इस प्रस्ताव का कोई विरोध नहीं करेगा, ऐसा शिंदे को अपेक्षा है।  इस दौरान आज पुणे के जिला अधिकारी नवल किशोर राम इनसे मुलाकात कर निवेदन देने की बात संतोष शिंदे ने की।
शहरों के नाम बदलने के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे आये है।  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलाहाबाद का नाम प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या कर दिया।  जिसके बाद  उस्मानाबाद, औरंगाबाद, अहमदाबाद और हैदराबाद के नाम बदलाव की मांग की है।