पुणे जिले में मिले कोरोनाग्रस्तों की संख्या हुई 3.47 लाख

पुणे। महामारी कोरोना के दूसरे दौर की संभावनाओं के बीच पुणे जिले में सोमवार को जहां संक्रमितों का आंकड़ा संख्या 3 लाख 47 हजार 815 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 28 हजार 488 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 10 हजार 927 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 8400 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.42 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 94.44 फीसद रह गया है।
पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में कोरोना से मरनेवालों की संख्या 15 हजार पार कर गई है। संभाग में अब तक 29 लाख 62 हजार 361 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 42 हजार 723 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 13 हजार 421 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 14 हजार 146 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 15 हजार 156 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग में रिकवरी रेट 94.60 व डेथ रेट 2.79 फीसदी दर्ज हुआ है।
संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में जहाँ संक्रमितों की संख्या साढ़े 5 लाख तक पहुंच रही है वहीं 5.13 लाख से ज्यादा लोगों ने महामारी को मात दी है। संभाग में सोमवार को 939 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 664, सातारा जिले के 56, सोलापुर जिले के 138, सांगली जिले के 56 और कोल्हापुर जिले के 25 मरीज शामिल हैं। गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 1017 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 685 मरीजों के अलावा सातारा में 173, सोलापुर में 114, सांगली में 29 और कोल्हापुर जिले में 16 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।
पुणे के बाद कोरोना के सर्वाधिक मरीज सातारा जिले में मिल रहे हैं जहां संक्रमितों का आंकड़ा 51 हजार 947 हो गया है। इसमें से 49 हजार 579 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1741 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 627 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 46 हजार 779 हो गई है। इसमें से 43 हजार 197 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1625 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 1957 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार 22 हो गया है। इसमें से 44 हजार 944 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1703 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 375 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 49 हजार 160 संक्रमितों में 1687 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 47 हजार 213 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 260 मरीजों का इलाज चल रहा है।