सीएनजी पंपों की संख्या 75 तक बढ़ाई जाएगी : एमएनजीएल

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ परिसर में सीएनजी पर चलने वाली गाड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसकी तुलना में सीएनजी पंपों की संख्या कम पड़ रही है। इसलिए मौजूदा पंपों पर भारी भीड़ जमा रहती है। इन पंपों की संख्या 55 से बढ़ाकर 75 तक करने का उद्देश्य महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड (एमएनजीएल) ने रखा है।
शहर में आयोजित हुए राष्ट्रकुल युवा स्पर्धा के समय पहली बार सीएनजी पर बसें चली थीं। इसके बाद 8 से 10 वर्ष में सीएनजी का इस्तेमाल लगातार बढ़ता गया। पुणे महानगर परिवहन महामंडल (पीएमपी) की 1200 से अधिक बसें, 55 हजार से अधिक ऑटो रिक्शा और दो लाख से अधिक फोर व्हीलर सीएनजी का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इन सभी वाहनों की तुलना में सीएनजी पंप उपलब्ध नहीं हैं।
वाहनों की बढ़ती संख्या को देखें तो फिलहाल शहर में 75 पंपों की जरुरत है जबकि मात्र 55 पंप ही उपलब्ध हैं। पंपों के लिए नई जगह प्राप्त करने का प्रयास चल रहा है। यह जानकारी एमएनजीएल के संचालक (कॉमर्स) संतोष सोनटक्के ने दी। पुणे, पिंपरी-चिंचवड़, चाकण, तलेगांव और हिंजवड़ी में सीएनजी पंप उपलब्ध है। लेकिन जिले के अन्य भागों में सीएनजी पंप बढ़ाने की जरूरत है।एमएनजीएल की तरफ से इसके लिए जगह की तलाश की जा रही है।
एमएनजीएलए ने पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ मनपा से सीएनजी के लिए जगह की मांग की है। यह जगह प्राप्त करने में मदद के लिए कंपनी के अधिकारियों ने पालकमंत्री गिरीश बापट से की मुलाकात की है।पालकमंत्री ने दोनों मनपा के पदाधिकारियों, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की संयुक्‍त बैठक में इसका हल निकालने का आश्‍वासन दिया है।