महाराष्ट्र के मंडियों में बिक रहे पाकिस्तान से आए बेमौसम आम

पिंपरी | समाचार ऑनलाइन

बिन मौसम आम अगर दिख जाए तो दिल ललचाता है , लेकिन बिन मौसम मिल रहे आम अगर पकिस्तान से आये हो तो….. महाराष्ट्र के कई फल मंडियों में इन दिनों पाकिस्तानी आम मिलने की चर्चा है। बाजार में दिखने वाले ये आम देखकर आप भी हैरान रह जाओगे क्योंकी ना तो अभी  आम का मौसम है और नाही कही पर आम मिल रहे है।

[amazon_link asins=’B076H51BL9,B019MQLYUW,B06XKF5PG4′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’b4a0dc30-be67-11e8-8924-f1b7caa9159c’][amazon_link asins=’B076H51BL9,B019MQLYUW,B06XKF5PG4′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’b4df6b94-be67-11e8-82a3-51f379e54d63′]पिंपरी चिंचवड़ शहर की फल मंडी से लेकर बाजार तक बिक रहा पाकिस्तानी आम ,लोगों के बीच चर्चा और कौतूहल का विषय बना हुआ है। राजनैतिक उठा पटक और सियासी तिलमिलाहट के बीच कुछ धर्मनिरपेक्ष लोग पाकिस्तानी आम खरीद कर बाकयदा उसका स्वाद भी ले रहे हैं। पिंपरी चिंचवड़ बाजारों में ठेलों पर सजे ये बेमौसम आम पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से आए हैं। यह बिनमौसम आम मुंबई की मुख्य मार्किट यानी की वाशी फल मंडी से लाया गया है | वहा पाकिस्तानी आम को देखने के बाद पुणे के कुछ विक्रेताओं ने आम पुणे में लाकर उसे बेच रहे है |

[amazon_link asins=’B07B6DM75J,B079TNNH2N’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’bdb8bdec-be67-11e8-9ecf-11f76bc28946′]

पहली बार में थोड़े पैमाने पर आम लाये गये,  फिर दुबारा में बड़े पैमाने पर आम मंगवाए गए  , जो पूरी तरह से बिक गए हैं। ठेलों पर आम बेचने वाले पाकिस्तानी आम को 300 से 400  रूपये किलो के हिसाब से बेच रहे हैं। इन आमों पर उर्दू में स्टीकर चिपका है जिसपर गिफ्ट पैक लिखा है, जिसके चलते यह आम चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी कीमत भी महंगी है |पाकिस्तानी चौसा, मीठे है लेकिन भारतीय किस्म की तुलना में कम स्वादपूर्ण होते है | हैरानी की बात ये है की धर्मनिरपेक्ष भी इस महंगे दाम के आम पर सवाल नहीं उठा रहा है और वो इसको खरीद कर दोस्ती का पैगाम दे रहा है | शहर में पाकिस्तानी आम की काफी चर्चा शुरू है | लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है , जिन्हे सिर्फ आम से लेना देना है, फिर चाहे वो पकिस्तान से आया हो या और कही से। ……