सिद्धू के बयान पर अमरिंदर सिंह ने कहा, ”अफीम को नहीं मिलेगी मंजूरी”

छत्तीसगढ़ | समाचार ऑनलाइन

कुछ दिन पहले ही नवजोत सिंह सिद्धू ने एक विवादीय बयान देते हुए कहा था कि, अफीम को राज्य में वैध कर देना चाहिए, लेकिन सिद्धू का यह बयान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पसंद नहीं आया। सिद्धू के इस बयान पर प्रक्रिया देते हुए अमरिंदर ने कहा कि, राज्य में ऐसा संभव नहीं है। राज्य नशे के खिलाफ पहले ही बड़े पैमाने पर लड़ रहा है

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’691116b9-c7ac-11e8-848e-2fffa140b672′]

अमरिंदर सिंह ने आगे कहा कि, नशे के अभिशाप से लड़ने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ड्रग पॉलिसी बनाने की जरुरत है। उन्होंने आगे कहा कि, “मैं खुश हूं कि अफीम का मुद्दा एक बार फिर उभरा है। अफीम की खेती स्वीकार्य नहीं है क्योकि यह हमारी युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। इस मामले को हमेशा के लिए सुलझाने की जरुरत है।

कोरेगांव पार्क में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

इस मामले में बीते दिन आम आदमी पार्टी के निलंबित सांसद धर्मवीर गांधी ने मांग की थी। इसी का समर्थन करते हुए सिद्धू ने कहा कि, राज्य में अफीम की खेती को वैध कर देना चाहिए। सिद्दू ने मांग करते हुए कहा कि, मेरे चाचा भी अफीम का इस्तेमाल करते थे और वह लंबे समय तक जीवित रहे।

सिद्धू के इस बयान के बाद विपक्षी पार्टी द्वारा लगातार सवाल खड़े किये जा रहे है कि, मंत्री पद पर रहने के बावजूत इस तरह का बयान देना मंत्री पद की गरिमा को कम करता है। सिद्धू मंत्री नहीं कॉमेडी शो के लिए ही उपयुक्त है।

[amazon_link asins=’B00BSE5WQ4,B00MIFIKO8′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’5a905cd6-c7ad-11e8-9686-4df594d3215e’]