फिर छाया सनी का जादू, ‘डर्टी गर्ल’ को चंद मिनटों में

मुंबई | समाचार ऑनलाइन – सनी लियोन हर बार स्क्रीन पर अलग अंदाज में नजर आती हैं। सुंदरता और क्यूटनेस के कारण सनी के फैंस की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ‘बेबी डॉल’ से लेकर ‘लैला’ तक सनी कई आइटम नंबर कर चुकी हैं। अब वह ‘डर्टी गर्ल’ नामक आइटम नंबर से तहलका मचाने के लिए तैयार हैं।

तनुश्री लड़की नहीं लड़का है, कई बार मेरा रेप किया

इस गाने में सनी के साथ टीवी की जानीमानी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी नजर आ रही हैं। साथ ही इस गाने में सनी अपने पति डेनियल के साथ रोमांस करती भी दिखेंगी। इससे पहले सनी लियोन के पति को ऑन स्क्रीन एक्टिंग या डांस करते नहीं देखा गया है। ये गाना ज़ी म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज किया गया है। इस गाने को इक्का सिंह ने लिखा है और इक्का के साथ शिवांगी और एनबी ने इसे गाया है। रिलीज़ के चंद मिनटों में ही ‘डर्टी गर्ल’ सोशल मीडिया पर छा गया है। अब तक इस गाने के 1 मिलियन व्यूज हो चुके हैं।

सनी लियोन पिछले दिनों अपनी बायोपिक के चलते चर्चा में बनी हुई थीं। उनपर बनी सीरीज करनजीत कौर द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन‘ का पहला सीजन काफी हिट रहा और अब इस सीरीज का दूसरा सीजन भी आ गया है।