बाढग्रस्तों की मदद के लिए दिए एक लाख

पिंपरी : समाचार ऑनलाईन –  कोल्हापुर, सांगली, सातारा जिलों के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस के भूतपूर्व नगरसेवक शेखर ओव्हाल ने एक लाख रुपए दिए हैं। दो दिन पहले ही उन्होंने दहीहंडी का भव्य कार्यक्रम रद्द कर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के 200 विद्यार्थियों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने की घोषणा की है। इससे पहले राज्यस्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन रद्द कर बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का फैसला भी उन्होंने किया था।
इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अनाज, दवाइयां आदि सामग्रियां भेजी थी। बीते दिन राष्ट्रवादी कांग्रेस की पिंपरी चिंचवड़ शहर इकाई के अध्यक्ष सँजोग वाघेरे के जन्मदिन के अवसर पर शेखर ओव्हाल ने राष्ट्रवादी के युवा नेता पार्थ पवार को बाढ़ पीड़ितों की मदद के एक लाख रुपए का चेक सौंपा। इस मौके पर राष्ट्रवादी के वरिष्ठ नगरसेवक मोरेश्वर भोंडवे, राजू मिसाल ,संजय लंके,अमोल भोईटे, बिपिन नाणेकर, विलास भोईर, बंडू खुले, दीपक जाधव, बापू खेडकर, समीर भंडारकर, मनोज सावंत, संदीप पवार आदि उपस्थित थे। शेखर ओव्हाल युवा मंच द्वारा पिंपरी चिंचवड़ के बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए कई उपक्रम चलाए। उन्हें भोजन, कंबल व वस्त्रों के साथ ही उनके लिए मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया था।