टेम्पो की टक्कर एक शख्स की मौत

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे के शुक्रवार पेठ इलाके में टेम्पो की टक्कर लगने से एक शख्स की मौत हो गई है। टेम्पो काफी तेज रफ्तार से आ रहा था और सड़क से पैदल चलनेवाले शख्स को जोरदार टक्कर दे मारी। जिसके चलते शख्स गंभीर रुप से घायल हो गया था और उसकी मौत हो गई। इस मामले में एक 43 वर्षीय शख्स के खिलाफ फरासखाना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवायी है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी यह घटना सोनाई मशीनरी व स्टील दुकान, शुक्रवार पेठ में 27 अक्टूबर की दोपहर 4 बजे के करीब घटी थी। एक अज्ञात शख्स सड़क के किनारे से जा रहा था, तभी टेम्पो यातायात के नियमों को ताक पर रख तेज रफ्तार से आया और शख्स को टक्कर मार दी। अज्ञात शख्स को तुरंत हॉस्पिटल में भरती कराया गया था। लेकिन गंभीर रुप से घायल होने की वजह से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। टेम्पो चालक इस घटना के बाद से फरार है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।