70 नाबालिगों से रेप करने वाला एचआईवी संक्रमित आरोपी गिरफ्तार 

बैंकॉक | समाचार ऑनलाइन – थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में पुलिस ने एचआईवी संक्रमित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  आरोपी के खिलाफ 70 युवकों से रेप करने और उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप है।  इस मामले में पुलिस ने बताया कि, उन्हें शिकायत मिली थी कि, फेसबुक पर फेक प्रोफाइल चलाने वाले एक संदिग्ध ने एक गे डेटिंग एप की शुरुआत की थी। इस एप के द्वारा वह लोगों को आमंत्रित करता था औऱ उन्हें सबसे पहले अपने विश्वास में लेता था। फिर उसके साथ रेप करता था।  आरोपी एक सैनिक है।
क्या है पूरा मामला – 
एप पर लोगों के रजिस्ट्रेशन के बाद आरोपी उनसे मुलाकात करने के पहले उनकी न्यूड फोटो मांगता था। जब पीड़ित को बाद में पता चलता था कि वह धोखा दे रहा है तो आरोपी उन्हें धमकी देकर कहता था कि वह उनकी न्यूड फोटो सार्वजनिक कर देगा ऐसा कहकर वह रेप करता था। पुलिस ने बताया कि उन्होंने एचआईवी संक्रमित 43 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि, वह आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम जक्रित खोमसिंग है। पुलिस ने जांच में पाया कि उसने 13 से लेकर 18 वर्ष के उम्र की कम से कम 70 युवकों का रेप किया है।
पुलिस उन पीड़ितों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने डर से अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने आरोपी जक्रित पर छह प्रकार के अपराधों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। इनमें नाबालिगों के साथ रेप का मामला मुख्य है। इसके लिए उसे 4 से 20 साल तक की जेल की सजा सुनाई जा सकती है। आरोपी को ब्लैकमेल करना और धमकाना, इस मामले में उसे 10 साल की जेल की सजा हो सकती है। ब्लैकमेल करने की सजा 3 साल की जेल। इसके साथ ही नाबालिगों को जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य करने के लिए दबाव डालना, इसके लिए उसे 3 महीने की सजा हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।