हवा का रुख देखकर तय करूंगा किधर जाना है : आठवले

मुंबई | समाचार ऑनलाइन – केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले बड़बोले नेता के नाम से जाने जाते है।  वह हमेशा विवादित बयानों से चर्चा में बने रहते है। हालही में रामदास आठवले ने और एक विवादित बयान देते हुए कहा कि, बीजेपी और कांग्रेस में से किसके साथ जाना है इसका निर्णय हवा का रुख देखकर करूँगा। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख नेता ने मुंबई के एक कार्यक्रम में कहा कि, जब तक सरकार रहेगी। एनडीए में ही रहूंगा। आठवले के इस बयान के बाद हर तरफ राजनितिक चर्चा शुरू हो गया है।
आठवले ने कहा कि, कांग्रेस के नसीम खान उनके साथ उन्हें आने के लिए कह रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि, वह 10-15 वर्ष कांग्रेस के साथ रहा, इधर भी 15-20 वर्ष तक रहना होगा। जब तक सरकार है तब तक मैं यहां रहूंगा। आगे उन्होंने कहा कि, अंदाजा लगा लूंगा कि हवा किस दिशा में है, तब निर्णय लूंगा।
हैरान करने वाली बात ये है कि, रामदास आठवले का बयान ऐसे समय पर आया है जब बीजेपी और कांग्रेस चुनाव से पहले समान विचारधारा वाले दलों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही हैं। हलाकि यह दस्तूर है कि राजनीती में हर कोई अपना फ़ायदा देखता है। जहाँ फ़ायदा है वही अपनी राजनीती शुरू कर देता है।