महज सूप के लिए मार दी गई 20 हजार शार्क 

मुंबई। समाचार ऑनलाइन 
उम्र और सेक्स पावर बढ़ाने के भ्रम में पिए जाने वाले फिन सूप के लिए 20 हजार शार्क मछलियों का शिकार किये जाने की जानकारी सामने आयी है। खुफिया राजस्व निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई और गुजरात के समुद्री तटों से आठ हजार किलोग्राम शार्क फिन जब्त करते हुए चार लोगों की गिरफ्तारी की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में शार्क फिन की कीमत 35 से 40 करोड़ लगाई गई है। शार्क मछलियों के इस पिछले हिस्से को चीन और हांगकांग भेजा जाना था। कुछ देशों में सेक्सवर्धक दवाओं में भी इसका इस्तेमाल होता है।
[amazon_link asins=’B00MIFIKO8,B00MIFJMZE’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’5d89151f-b005-11e8-b16e-d11afd5c4662′]डीआरआई ने बताया कि गुजरात के सेवरी और वेरावल में ग्लोबल इम्पेक्स ट्रेडिंग कंपनी में छापेमारी करने के बाद यह बरामदगी की गई। फर्म के मालिक एमबीए ग्रेजुएट सराफत अली, उसके भाई हमीद सुल्तान, मैनेजर आर अहमद असिक और गोदाम के इंचार्ज आर शिवारामन को गिरफ्तार किया गया है।
[amazon_link asins=’B01BKEZYBY,B0785JJF7L’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’674b2390-b006-11e8-ab74-f3715f269abe’]
अधिकारियों ने बताया कि अली इसका किंगपिन है। वह मछुआरों के सात शिकारियों को हायर करके समुद्र में भेजता था। आरोपी असरफ ने फिन के लिए वेरावली और सेवरी में 1,500 स्क्वॉयर फीट का प्लांट बना रखा है। ये लोग वहां फिन को सुखाकर वहीं से निर्यात करते थे।एक खेप को लाकर तैयार करने में लगभग एक महीने का समय लगता था। इस गैंग ने दो टन की तीन खेप तैयार कर ली थी और वे इसे फरवरी में निर्यात करने वाले थे।

मुंबई में दहीहंडी फोड़ने के दौरान युवक की मौत

फिन को काटने के बाद शार्क मछलियों को समुद्र में छोड़ दिया जाता था। छोड़ते समय ये जिंदा रहती थीं, मगर समुद्र में छोड़ते ही ये कुछ दूर बहाव में दूर चली जाती थीं और थोड़ी देर में इनकी मौत हो जाती थी। फिन कटने के बाद मछलियां तैर नहीं पाती हैं। वास्तव में, शार्क के तैरने में उसका ऊपरी पिछला हिस्सा सहायक होता है। इसी हिस्से के हड्डीनुमा भाग को सुखाया जाता है। फिर इसे पीसकर इसका सूप बनाया जाता है।

एशियाई देशों में इस सूप की लोकप्रियता ने शार्क मछली के अस्तित्व पर संकट खड़ा कर दिया है। शार्क मछलियों का शिकार करना प्रतिबंधित है और गैरकानूनी तौर पर इन मछलियों का शिकार किया जाता है। शार्क मछलियों की 21 में से 16 प्रजातियों पर विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। हाल में 13 अलग-अलग संस्थाओं के 15 वैज्ञानिकों के दल द्वारा किए गए अध्ययन में इस खतरे को लेकर सचेत किया गया है।

[amazon_link asins=’B00NLASVBQ,B00BSE5WQ4′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’69218745-b005-11e8-91b7-cdca156642ba’]

चीन-हांगकांग में इस शार्क ‌‌फिन का सूप बनाते हैं जिससे काफी ताकत मिलती है। साथ ही इससे दवा भी बनाई जाती है। इस सूप की बहुत ज्यादा कीमत होती है। चीन में इसे कुछ खास मौकों पर बनाया जाता है। पुराने समय में यह सूप चाइनीज सम्राटों और कुलीन लोगों के लिए परोसा जाता था। सूत्रों की मानें तो शार्क पिन सूप की कीमत बहुत ज्यादा है। विदेशों में यह एक कटोरा सूप लगभग 7000 रुपये से भी ज्यादा कीमत का पड़ता है।

हांगकांग, सिंगापुर और चीन के कुछ इलाकों में ‘शार्क फिन सूप’ का खासा प्रचलन है। कहा जाता है कि मछली के इस हिस्से का सूप पीने से उम्र बढ़ जाती है। कुछ देशों में इसे सेक्स ताकत बढ़ाने वाला माना जाता है। इस सूप के कैंसर के इलाज में प्रभावी होने की बात भी कही जाती रही, हांलाकि रिसर्च में इसके कोई प्रमाण नहीं मिले हैं।

[amazon_link asins=’B07D9G1GHB,B01N0WVC16,B075FY4RWK’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’48883b57-b006-11e8-a898-11bb5361ddfe’]