महाराष्ट्र के इस जिले में सबसे महंगा पेट्रोल

पुणे। समाचार ऑनलाइन

पुरे देश में पेट्रोल- डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, रोजाना हो रही दामवृद्धि मंगलवार को भी कायम रही। पुरे महाराष्ट्र में सबसे महंगा पेट्रोल अमरावती में मिल रहा है, जहाँ एक लीटर पेट्रोल के लिए 87. 97 रुपए गिनने पड़ रहे हैं। दूसरे नंबर पर सोलापुर है जहाँ एक लीटर पेट्रोल का दाम 87. 77 रुपए हैं। मुंबई में आज एक लीटर पेट्रोल के दाम 86.72 रुपये है, वहीँ पुणे में एक लीटर पेट्रोल 86.52 रुपए में मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल के दाम में हुई यह अब तक सबसे बड़ी वृद्धि बताई जा रही है।

[amazon_link asins=’B01GRI6Q3I,B078YQFXFR’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d25b3ee8-affa-11e8-a1c5-83e15c444c26′]

डीजल के दाम भी पेट्रोल की भांति आसमान छू रहे हैं। मुंबई में डीजल के दाम प्रतिलिटर दर 75.74 रुपये तक पहुंच गए हैं। पेट्रोल डीलर फेडरशन ऑफ़ महाराष्ट्र के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजारा में क्रूड ऑईल की कीमतों में आ रहे उतार- चढ़ाव के चलते भारत में ईंधन के दाम में रोजाना वृद्धि हो रही है। इसके आलावा डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा रुपए का अवमूल्यन भी लगातार हो रहा है। इसका असर भी पेट्रोल- डीजल के दाम पर हो रहा है। एक्साइज़ ड्यूटी और दूसरे टैक्सों में कटौती के जरिये सरकार आमजनों को राहत दे सकती है।

अमरावती में पेट्रोल के दाम में 16 पैसों से वृद्धि हुई है जिसके चलते इसका प्रति लीटर दाम 87. 81 रुपए से बढ़कर 87.97 रुपये प्रति लिटर तक पहुंच गया है। पुरे महाराष्ट्र में सबसे महंगा पेट्रोल यहीं मिल रहा है। दूसरे पायदान पर सोलापुर है, जहँ पेट्रोल का दाम 87.77 रुपए है। कल तक दूसरे नंबर पर रहा औरंगाबाद आज तीसरे स्थान पर जहाँ प्रति लीटर 87.76 रुपये गिनने पड़ रहे हैं। इसके बाद सिंधुदुर्ग (87.63), नागपुर (87.20), नासिक (87.10), कोल्हापुर (86.90),ठाणे (86.80), अहमदनगर (86.57), मुंबई (86.72) और पुणे (86.52) का नंबर आता है।

फिर पड़ेगी महंगाई की मार; पेट्रोल के दाम 86 रुपए पार