मुंबई में दहीहंडी फोड़ने के दौरान युवक की मौत

मुंबई । पुणे समाचार ऑनलाइन

मुंबई में दही हांडी के दौरान मिर्गी आने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में बाल गोपाल मंडल के सदस्य कुश अविनाश खंदारे की मौत हो गई। मानव पिरामिड बनाने के दौरान मिर्गी आने से पिरामिड की पहली लेयर से अविनाश नीचे गिर गया था। अविनाश की अस्पताल ले जाने के पहले ही मौत हो गई।

[amazon_link asins=’B01LWJ2J8G,B01GFPGHSM’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f3c978ee-aff7-11e8-85ad-7f348738f736′]

महाराष्ट्र में अब तक 86 गोविंदा जख्मी हुए हैं। जिसमें 40 गोविंदा का अलग अलग हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है और 20 गोविंदाओं का इलाज के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। सायन, केईएम, नायर, रहेजा, भाभा, राजावाडी ऐसे विभिन्न हॉस्पिटल में गोविंदाओं का इलाज चल रहा है।

दहीहांडी फोड़ते समय जख्मी हुए 14 वर्षीय चिराग पटेकर नामक गोविंदा को मुंबई के भाजपा विधायक आशिष शेलार की ओर से एक लाख रुपए की मदद की गई है। चिराग पटेकर यह खार के होली फैमिली हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

बई सहित महाराष्ट्र में दहीहांडी का त्यौहार मनाया जा रहा है। ठाणे में देर रात बड़े उत्साह के साथ कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस समय महिला भक्तों की काफी भीड़ देखी गई।

दहीहंडी फ्लेक्स लगाने के विवाद के चलते युवक की हत्या