हाथों में बंदूक थाम आतंकियों से लड़ने उतर पड़ी पाकिस्तानी अफसर 

कराची | समाचार एजेंसी –पाकिस्तान के कराची शहर में शुक्रवार को सुबह चीनी काउंसलेट में आतंकवादी ने हमला बोल दिया।इस हमले में पाक़िस्तान पुलिस के  दो जवानों  की मौत  हो गई वही, लम्बी मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकियों  को मार गिराया आतंकियों के खिलाफ छेड़े गए ऑपरेशन को महिलाएएसपी सुहाई अजीज तालपुर ने लिड किया।
इस बहादुरी के लिए सिंध प्रांत के सीएम मुराद अली शाह ने एएसपी सुहाई अजीज तालपुर की तारीफ की। उन्होंने कहा की क्लिफ्टन की एएसपी सुहाई अजीज हमले के बाद सबसे पहले मौके पर पहुंची और आतंकियो को मार गिराया। उनके इस बहुदारी भरे कदम से आतंकी चीनी काउंसलेट में नहीं घुस पाए।मालूम हो कि सुहाई अजीज तालपुर पाकिस्तान पुलिस की सिविल सर्विस परीक्षा ‘सेंट्रल सुपीरियर सर्विस ‘पास करके 2013 में
फ़ोर्स में शामिल हुई थी। वर्तमान में वो एएसपी क्लिफ्टन है। कहा जाता है कि पाकिस्तान में उनका खौफ इस कदर है कि बदमाश उनके नाम से काँप उठते है। सुहाई पाकिस्तान के टांडो मोहम्मद खान जिले के एक सामान्य परिवार से आती है। वो ऐसी पहली महिला है सिंध प्रांत से पुलिस सर्विस में शामिल हुई थी।पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, सुहाई के पिता अजीज तालपुर राजनीतिक एक्टिविस्ट और लेखक है। उन्होंने एक
इंटरव्यू में बताया था कि उनके परिवाल वाले चाहते थे कि वो चाटर्ड अकाउंटेंट बने,लेकिन उन्होंने पुलिस सर्विस को चुना। शुरुआती दौर में लोगों  ने उन्हें ताने मारे। पर जब उन्हें माता-पिता ने स्कूल में डाला तो लोगो ने विरोध किया। इस कारण उन्हें गांव छोड़कर भी जाना पड़ा, लेकिन सुहाई ने हार नहीं मानी औरपहले ही अटेम्पट में उन्होंने सीएसएस परीक्षा पास कर ली।

बिहार में महागठबंधन : सीटों के बंटवारे को लेकर बनी को-ऑर्डिनेशन कमेटी