समुद्र के रास्ते भारत पर आतंकी हमले की साजिश रच रहा पाकिस्तान, हाई अलर्ट पर नौसेना

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान बौखला गया है। बौखलाहट में पाक पीएम इमरान खान अपना करोड़ों का नुकसान कर भारत से व्यापार संबंध कर दिए और अब भारत पर हमला करने की साजिश रच रहे है। सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान अब समुद्र के रास्ते भारत पर आतंकी हमले की साजिश रच रहा है। इस खबर के बाद भारतीय नौसेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन भारत में हमले करने के लिए आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। इस बीच नौसेना की ओर से भी बयान सामने आया है। भारतीय नौसेना ने आज कहा कि वह पूरी तरह सतर्क हैं। नौसेना ने कहा है कि समुद्री मार्ग से आने वाले किसी भी खतरे का मुकाबला करने और उसे विफल करने के लिए पूरी ताकत के साथ तैयार हैंं। उपनौसेना प्रमुख मुरलीधर पवार ने कहा कि तटीय सुरक्षा उपायों को बढ़ाया गया है और सेना किसी भी दुस्साहस को विफल करने के लिए कड़ी निगरानी रख रही है।

बता दें कि भारतीय नौसेना ने तत्काल किसी भी अभियान में तैनाती के लिए अपने युद्ध पोतों को हाई अलर्ट पर रखा है। भारतीय नौसेना ने उत्तरी अरब सागर में विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य, परमाणु पनडुब्बी चक्र, 60 जहाज और करीब 80 विमानों को अभियान के लिए तैनात किया था।