सोनिया गांधी बनीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया। यह फैसला कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में लिया गया। यानि की कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी की अध्यक्ष पद से इस्तीफा मंजूर कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक में सोनिया गांधी का नाम सामने आते ही उन्होंने पहले मना कर दिया। लेकिन नेताओं के बहुत कहने पर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के लिए हामी भर दी।

अब से थोड़ी देर बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में आज यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और एके एंटनी समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।