पिंपरी की रैली में बिल्डर की रिवॉल्वर हुई नदारद; बढ़ गया पुलिस का सिरदर्द

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन

यूं तो पिंपरी चिंचवड़ शहर में गणेशोत्सव की विसर्जन रैली निर्विघ्न और बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुई। मगर एक घटना ऐसी भी घटी कि पिंपरी पुलिस के होश खो गए। पिंपरी की विसर्जन रैली में एक बिल्डर की विदेशी रिवॉल्वर गुम हो गई, जिसे खोजने में पुलिस टीम की पूरी रात बीत गई। आखिर तक रिवॉल्वर न मिलने से इसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, मगर वह रिवॉल्वर किसके हाथ लगी होगी? यह सोचकर पुलिस का सिरदर्द बढ़ता जा रहा है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’70944a20-bff1-11e8-a41e-91b06c6ca64a’]

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंपरी कैम्प स्थित साधु वासवानी गार्डन के पास एक गणेश मंडल की विसर्जन रैली चल रही थी। इसमें ढोल ताशा पथक की गूंज में मंडल के कार्यकर्ता और स्थानीय बड़े- छोटे, महिला- पुरुष सभी थिरक रहे थे। इसमें यहां का एक बिल्डर भी शामिल था। गणराया को बिदा करने के उत्साह में वे झूमकर नाच रहे थे। रैली के बाद मात्र उसके होश उड़ गए, जब उसे पता चला कि उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर गायब हो गई है। उत्साह में नाचते- नाचते उसकी रिवॉल्वर कब, कहां और कैसे गिर गई या गायब हो गई? इसका पता ही नहीं चला।

[amazon_link asins=’B07DB85QZ3,B07FH4PDHJ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7e852b0c-bff1-11e8-8974-c993117ddc2d’]

रिवॉल्वर गायब होने से घबराए बिल्डर ने तुरंत इसकी जानकारी पिंपरी पुलिस को दी। पिंपरी की विसर्जन रैली निर्विघ्न संपन्न होने को राहत महसूस कर रही पुलिस भी यह जानकारी पाकर हड़बड़ा गई। मौके पर पहुंचकर रैली में शामिल लोगों से पूछताछ, ढोल ताशा पथक के कार्यकर्ताओं से जानकारी हासिल करने की कोशिशें की जाने लगी। जिस रास्ते से विसर्जन रैली गुजरी उसे पूरा छान मारा गया, मगर कोई नतीजा नहीं निकल सका। आखिरकार रिवॉल्वर के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अब पिंपरी पुलिस का यह सोचकर सिरदर्द बढ़ते जा रहा है कि वह रिवॉल्वर गलत हाथों में न पड़ जाय। बहरहाल पुलिस सरगर्मी से मामले की छानबीन में जुटी है।