कोल्हापुर में फ़ैला डेंगू का आतंक

कोल्हापुर | समाचार ऑनलाइन

महाराष्ट्र में डेंगू का प्रकोप जारी है। कोल्हापुर में शनिवार को डेंगू पीड़ित एक शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम संजय रामचंद्र देसाई (47, चव्हाण कॉलोनी) है। संजय पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। कोल्हापुर में इस महीने अब तक शहर में 125 और ग्रामीण क्षेत्र में 29 डेंगू के मरीज मिले हैं, इस तरह कुल 154 डेंगू पीड़ितों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

[amazon_link asins=’B0748T2Y9C,B00VFMFXRC’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e900d2a9-9ee3-11e8-ad14-6d88711b5ae2′]

संजय को पिछले आठ दिनों से बुखार था, मंगलवार को शास्त्रीनगर में एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया था। जांच में यह बात सामने आई कि उन्हें डेंगू है, और शनिवार को उनकी मौत हो गयी। मृतक एक निजी कंपनी में काम करता था।