Parambir Singh | परमबीर सिंह को चांदीवाल आयोग के समक्ष पेश होने के लिए चौथा समन

मुंबई (Mumbai News) – Parambir Singh | महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) पर लगे वसूली के आरोप मामले की सुनवाई कर रहे चांदीवाल आयोग के समक्ष बुधवार को मुंबई (Mumbai) के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह (Parambir Singh) लगातार तीसरी बार पेश नहीं हुए। इस पर आयोग ने परमबीर सिंह को फिर से 25 हजार रुपये का जुर्माना भरने का आदेश जारी किया है। आयोग ने मामले की सुनवाई 30 अगस्त तक के लिए टाल दिया है। आयोग परमबीर सिंह (Parambir Singh) को चौथा समन जारी किया है।

याद हो कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये वसूली का टारगेट देने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) को पत्र लिखा था।

इसके बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस मामले की जांच के लिए हाईकोर्ट (High Court) के पूर्व न्यायाधीश कैलाश उत्तम चंद्र चांदीवाल (Kailash Uttam Chandra Chandiwal) की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच कमीशन का गठन किया है। चांदीवाल जांच आयोग को दीवानी कोर्ट (Court) का अधिकार प्रदान किया गया है।

 

 

 

———————————————————————————————————————————

 

Narayan Rane | इन शर्तों पर नारायण राणे को मिली जमानत, जाने

मुंबई (Mumbai News), 25 अगस्त : केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) को मंगलवार देर रात महाड कोर्ट (Mahad Court) में पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत (Bail) मिल गई।  स्वास्थ्य का हवाला दिए जाने के बाद 15 हज़ार रुपए के निजी मुचलके पर उन्हें (Narayan Rane) जमानत दे दी गई।  जमानत देते हुए कई महत्वपूर्ण शर्तें  भी लगाई गई है।

 

Pune Weather | पुणे से गायब हुआ मानसून, बढ़ा न्यूनतम-अधिकतम का तापमान !

Delta Plus Variant | चिंता कायम ! राज्य में डेल्टा प्लस के मरीज बढ़े