Parambir Singh | परमबीर सिंह को फरार घोषित करने की संभावना; वेतन रोका

मुंबई (Mumbai News) : राज्य के तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) पर मुंबई (Mumbai) के तत्कालीन पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह (Parambir Singh) द्वारा डाले गए लेटर बम की वजह से राज्य में खलबली मच गई थी। इसके बाद परमबीर सिंह (Parambir Singh) पर आरोपों की बारिश होने लगी। हालांकि पिछले कई दिनों से परमबीर का कुछ पता नहीं चल रहा है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने कई बार उन्हें हाजिर रहने की नोटिस भेजी थी। लेकिन,परमबीर सिंह हाजिर नहीं हुए। इसके बाद उन्हें फरार घोषित करने की संभावना है।

 

परमबीर  सिंह  (Parambir Singh) अनिल देशमुख पर किए गए वसूली के आरोप पर राज्य का राजनीतिक वातावरण हिल गया था। इसलिए परमबीर सिंह की सैलरी रोकने का फैसला राज्य सरकार (State Government) ने लिया है। साथ ही उन्हें फरार घोषित करने का फैसला लिया है।

 

 पिछले महीने से केंद्रीय जांच यंत्रणा और राज्य सरकार (State Government) को पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के ठिकाने का पता लगने की चर्चा सामने आ रही है। परमबीर अभी चंडीगढ़ में हैं, ऐसा अंदाजा व्यक्त किया गया है। परमबीर ने जांच आयोग के सामने एक प्रतिज्ञापत्र प्रस्तुत किया है, इसमें सामने आया है कि पॉवर ऑफ अटॉर्नी (Power of Attorney) चंडीगढ़ (Chandigarh) में तैयार किया गया है।

 

Dr. Baba Adhav | वरिष्ठ समाजसेवी बाबा आढाव कैंसर से पीड़ित

Pune News | पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश की मौजूदगी में पोलियो निर्मूलन साइकिल रैली

Mumbai Drug Case | समीर वानखेडे की पत्नी क्रांति रेडकर ने नवाब मलिक को दिया करारा जवाब : आप सम्मानित व्यक्ति, किचन पॉलिटिक्स से बाहर आएं