जूता चुराई रस्म में परिणीति चोपड़ा ने जीजा निक से मांगे 37 करोड़

मुंबई | समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि दोनों आने वाले 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बांधने वाले है। इधर प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा ने भी शादी की तैयारियाँ शुरू कर दी है। अपने होने वाले जीजा से जूता चुराई की रस्म में भारी-भरकम रकम लेने का प्लान बनाया है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’77ee3980-d377-11e8-873f-d3551e3bbb91′]

परिणीति ने पारंपरिक जूता चुराई की रस्म में निक से 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की डिमांड की है। परिणीति ने इस बारे में खुद बताया, ‘मैं दो रातों पहले ही निक के साथ बैठी थी और मैंने उनसे कहा कि अब हमें जूता चुराई के लिए लेन-देन का अमाउंट फाइनल कर लेना चाहिए। मैंने उनसे 5 मिलियन डॉलर (करीब 37 करोड़ रुपये) की डिमांड की है। उन्होंने कहा, ठीक है, मैं तुम्हें 10 डॉलर दूंगा।

गोल्ड’ अभिनेत्री का ‘बोल्ड’ लुक

[amazon_link asins=’B07C51NY6G’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’8c8ba17c-d377-11e8-a24e-5d1d40b6576d’]

परिणीति आगे कहती हैं, ‘आप समझ सकते हैं कि लेन-देन का यह समझौता कितना मुश्किल होने वाला है, लेकिन मैं बहुत-बहुत पैसे लेने वाली हूं क्योंकि मैं ही उनकी फेवरिट साली बनूंगी। चर्चा है कि प्रियंका और निक राजस्थान के जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में शादी करेंगे।