मुंबई में गिरा 5 मंजिला इमारत का कुछ हिस्सा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई के खार इलाके में पांच मंजिला इमारत का कुछ हिस्सा गिर गया। यह घटना दोपहर दो बजे के आसपास घटी। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में लिफ्ट और सीढ़ी की तरफ का हिस्सा गिरा है। इस हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।

https://twitter.com/ANI/status/1176424322061090816

मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मुंबई के खार इलाके में हुआ है। इससे काफी पॉश इलाका माना जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के बेसमेंट में कुछ लोग मौजूद थे। हालांकि अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि कितने लोग मलबे में फंसे हुए हैं। बचाव और रहत का काम जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया जा रहा है।