एम्बुलेंस की टक्कर से पादचारी की मौत

एम्बुलेंस की टक्कर से पादचारी की मौत
पुणे समाचार
पुणे के ससून हॉस्पिटल के सामने रास्ता क्रॉस करने के दौरान एक बुजुर्ग नागरिक की एम्बूलेंस की टक्कर लगने से जगह पर ही मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे के करीब घटी। अजीत लक्ष्मण राणे (59) मृत हुए व्यक्ति का नाम है। एम्बूलेंस ड्राइवर पुरूषोत्तम विठ्ठल दडमल (44) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अश्विनी अजीत राणे (30) ने इस मामले में शिकायत दायर करवायी है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार अजीत राणे यह अश्विनी राणे के पिता हैं। अजीत राणे यह फिर्याद कंपनी से रिटायर हुए थे। वे उनका पीएफ का काम कराने के लिए स्वारगेट में गए हुए थे। वहां का काम समाप्त होने के बाद वापस विमानगर में जाने के लिए निकले थे। दोपहर डेढ़ बजे के करीब सेंट्रल बिल्डिंग और डॉ. बाबासाहब आंबेडकर प्रतिमा के पास से गुजरते हुए बात करते हुए ससून हॉस्पिटल की रोड की ओर जा रहे थे। वहां रूकी हुई बस के सामने से वे आगे जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार से एक एम्बूलेंस आयी और जोरदार टक्कर दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जगह पर ही उनकी मौत हो गई थी। नागरिकों ने उसी एम्बूलेंस में ले जाकर ससून हॉस्पिटल में इलाज के लिए भरती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। आगे की जांच उपनिरीक्षक तुषार पाचपुते कर रहे हैं।