लोग चाहते हैं नोटबंदी के लिए प्रधानमंत्री को सजा मिले : शिवसेना

मुंबई | समाचार ऑनलाइन – राजनीती में आरोप प्रत्यारोप आम बात है। कभी सरकार विपक्ष के खिलाफ तो कभी विपक्ष सरकार के खिलाफ आरोप लगाते है।  इस दौरान नोटबंदी के 2 साल पूरा होने पर शिवसेना ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि, 2 साल पहले नोटबंदी की घोषणा करने के लिए जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सजा देने का इंतजार कर रही है। राज्य सरकार में सहयोगी शिवसेना ने दावा किया है कि, नोटबंदी पूरी तरह असफल रही, क्योंकि इससे कोई काला धन वापस नहीं आया।
गुरुवार को शिवसेना की प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने कहा कि, वित्त मंत्री अरुण जेटली कहते हैं कि, ज्यादा लोगों को टैक्स के दायरे में लाया गया। लेकिन इसकी वजह से लाखों लोगों की नौकरियां भी चली गई। वह इसके पीछे का तर्क देने में विफल रहते हैं। आगे उन्होंने कहा कि,  ऐसा कहा गया था कि आतंकवाद का खात्मा होगा और नकली नोट की समस्या खत्म हो जाएगी, लेकिन यह भी नहीं हो सका। दो साल के बाद स्थिति इतनी खराब है कि लोग प्रधानमंत्री को सजा देने का इंतजार कर रहे हैं।
बतादें कि, प्रधानमंत्री मोदी ने 8 नवंबर 2016 को 1,000 और 500 रुपए के पुराने नोट की बंद की घोषणा की थी। जिसके बाद से पुरे देश में एक तरह का भूचाल आ गया था।  विपक्ष ने इसकी जमकर आलोचना की।  हालांकि ज्यादातर आम लोग इसे समर्थन में दिखे। अभी स्थिति सामन्य है।