Photos Viral : बिना मेकअप कुछ ऐसी दिखती हैं संजय कपूर की बेटी शनाया 

मुंबई : समाचार ऑनलाइन –  बॉलीवुड स्टार किड्स शनाया कपूर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। शनाया संजय कपूर की बेटी है। जो बेहद क्यूट और मासूम दिखती है। वह अक्सर शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ नज़र आती है। तीनों बेस्ट फ्रेंड है। तीनों आये दिन पार्टी करते या लेट नाईट घूमते देखी जाती है। इस बीच शनाया का कुछ तस्वीरें सामने आई है। जिसमें वह बेहद क्यूट नज़र आ रही है।

दरअसल शनाया कपूर ने हालही में फोटोशूट कराया है। अब उनका फोटोशूट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शनाया कपूर का पहला फोटोशूट खुद शनाया ने नहीं बल्कि उनके पिता संजय कपूर और मां माहिप कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटोज में शनाया का शानदार क्यूट लुक के साथ दमदार एटीट्यूड देखने को मिल रहा है। डेनिम में शनाया काफी कूल लग रही हैं। इस दौरान शनाया ने डेनिम पहन रखा है। बॉलीवुड खबरों की मानें तो शनाया का यह शूट बिना मेकअप का है। बिना मेकअप भी वह किसी परी से कम नहीं लग रही है।