Photos Viral : ‘इस’ मैगजीन लिए सोनम कपूर ने करवाया हॉट फोटोशूट

मुंबई : समाचार ऑनलाइन –  बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्हें फैशन क्वीन माना जाता है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। इसमें उनका लुक काफी बोल्ड नज़र आ रहा है। 34 साल की सोनम कपूर फैशन मैगजीन हैलो की कवर गर्ल बनी हैं। इसी के अपकमिंग एडिशन के लिए उन्होंने ये नया फोटोशूट कराया है। मैगजीन के कवर पर सोनम ऑल इन ब्लैक लुक में दिख रही हैं इसे उन्होंने डायमंड चोकर और स्टेटमेंट डायमंड रिंग के साथ पूरा किया है। साथ ही सोनम ने अपने बालों का परफेक्ट बन हेयर स्टाइल बनाया हुआ है और इस लुक को स्टनर रेड लिपस्टिक के साथ फाइनल टचअप दिया है।

https://www.instagram.com/p/B15qWk5lp1L/?utm_source=ig_web_copy_link

मैगजीन के कवर पर सोनम ऑल इन ब्लैक लुक में दिख रही हैं इसे उन्होंने डायमंड चोकर और स्टेटमेंट डायमंड रिंग के साथ पूरा किया है। वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो सोनम कपूर फिल्म जोया फैक्टर में नजर आने वाली हैं। इसमें वे साउथ इंडियन स्टार दलकीर सलमान के अपोजिट दिखेंगीं। ये फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होगी। बात करें फिल्म की कहानी की तो ‘द जोया फैक्टर’ 2008 में आई अनुजा चौहान के इसी टाइटल वाले नोवल का अडेप्शन है।

ये जोया सोलंकी नाम की एक लड़की की कहानी है, जो 2011 के क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान इंडियन क्रिकेट टीम के लिए लकी चार्म बन जाती है। फिल्म में सोनम, दलकीर के अलावा संजय कपूर भी अहम रोल में हैं। इस फिल्म को अभिषेक शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B15rLlyFfYU/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BzZ68bhlmJD/?utm_source=ig_web_copy_link