PI Swati Desai Passed Away | सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर स्वाति देसाई का निधन

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – PI Swati Desai Passed Away | सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर स्वाति विवेक देसाई का रविवार की रात मामूली बीमारी में निधन हो गया। फिलहाल वह स्पेशल ब्रांच में तैनात थी। (PI Swati Desai Passed Away)

 

बिबवे वाडी के उनके घर से आज सुबह उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। वैकुंठ श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार होगा।
स्वाति देसाई का पुणे शहर पुलिस विभाग के क्राइम ब्रांच के इकोनोमिक ऑफेंस विंग में काम करने के बाद उनका सहकारनगर पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर किया गया था। स्वाति देसाई ने करीब 25 वर्ष से अधिक समय तक पुलिस विभाग में सेवा दी। उन्होंने कुछ समय तक सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर भी काम किया था। पुणे शहर पुलिस के आर्थिक क्राइम ब्रांच में कुछ समय तक काम करने के बाद उनका सहकारनगर पुलिस स्टेशन में सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर ट्रांसफर किया गया था। (PI Swati Desai Passed Away)

 

सहकारनगर पुलिस स्टेशन में कार्यरत रहते हुए उन्होंने कई जटिल मामलों की जांच की थी।
प्रेमिका के डेढ़ वर्ष के बेटे के अपहरण मामले में आरोपी को पकड़ने में सहकारनगर पुलिस को सफलता मिली थी।
पीएमपी बसो में चोरी करने वाले गिरोह को उन्होंने पकड़ा था।
छोटे बच्चे के साथ किए गए लैंगिक अत्याचार मामले का पर्दाफाश करने में भी उन्हें सफलता मिली थी।

 

Web Title :- PI Swati Desai Passed Away | Senior Police Inspector Swati Desai passed away in pune

 

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Crime | पुणे में 31 वर्षीय महिला डॉक्टर से बीच सड़क छेड़छाड़; सांगली के डॉ. मुलानी पर कोरेगांव पार्क पुलिस स्टेशन में FIR

 

Pune Ganeshotsav | गणपति झांकी देखने के लिए गणपति भक्तो की भीड़, पुणे पुलिस की तरफ से गणेश भक्तो के लिए पार्किंग की सुविधा; जाने पार्किंग की जगह

 

Lok Sabha Election 2024 | अब सुप्रिया सुले को भी अपना ‘वायनाड’ ढूंढना होगा, बारामती का करेक्ट कार्यक्रम करने के लिए दिल्ली से योजना पर काम शुरू; भाजपा नेता ने दी जानकारी