पिंपरी चिंचवड़: विपक्ष के नेता समेत राष्ट्रवादी के 11 नगरसेवकों के खिलाफ मामला दर्ज

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन
पिंपरी चिंचवड़ शहर में पानी की किल्लत और जलापूर्ति व्यवस्था में नियोजन के अभाव का आरोप लगाते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस ने शुक्रवार को जलापूर्ति विभाग में ताला लगाकर अधिकारियों को कैद किया। मनपा मुख्यालय में किये गए इस आंदोलन से सह शहर अभियंता आयूब पठान समेत कई आला अधिकारी तकरीबन पौने घन्टे तक कैद रहे। इस आंदोलन के बाद पिंपरी पुलिस ने विपक्षी दल के नेता दत्ता साने समेत राष्ट्रवादी कांग्रेस के 11 नगरसेवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
[amazon_link asins=’B0785JJF7L’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’530c0c79-97a0-11e8-abaf-8b72187356d7′]
इस आंदोलन से पूरे मनपा गलियारे में खलबली मच गई, बढ़ते तनाव के मद्देनजर पिंपरी पुलिस की टीम भी मौके पर पहुँची रही। आयुक्त के आश्वासन के बाद जब आंदोलन वापस लिया गया तब कहीं जाकर नगरसेवकों की कैद में रहे अधिकारी व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। पुलिस हवलदार दिपक वणवे की शिकायत के आधार पर  विपक्ष के नेता दत्ता साने, राष्ट्रवादी कांग्रेस के नगरसेवक मयूर कलाटे, समीर मासुलकर, जावेद शेख, मोरेस्वर भोंडवे, नगरसेविका वैशाली घोडेकर, वैशाली कालभोर, गीता मंचरकर, सुलक्षणा शिलवंत, पौर्णिमा सोनवणे, अपर्णा डोके, प्रसाद शेट्टी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पिंपरी चिंचवड़ शहर में पानी की किल्लत और जलापूर्ति व्यवस्था में नियोजन के अभाव का आरोप लगाते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस ने शुक्रवार को जलापूर्ति विभाग में ताला लगाकर अधिकारियों को कैद किया। मनपा मुख्यालय में किये गए इस आंदोलन से सह शहर अभियंता आयूब पठान समेत कई आला अधिकारी तकरीबन पौने घन्टे तक कैद रहे। मनपा आयुक्त श्रावण हार्डिकर द्वारा 15 से 20 दिनों के भीतर जलापूर्ति व्यवस्था की खामियों को दूर करने का भरोसा दिलाये जाने के बाद यह आंदोलन वापस लिया गया। ।