Pimpri-Chinchwad Crime | पिंपरी-चिंचवड़ में गुंडों की दहशत ! दिखेगा उनके दवारा किया गया कोयते से हमला 

पुणे समाचार (Punesamachar Online) – पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad Crime) के पिंपले निलख परिसर से एक चौंकाने वाला वीडियो (video) सामने आया है। (Pimpri-Chinchwad Crime) इस वीडियो में दिख रहा है कि दो गुंडे शराब के नशे में सड़क से गुजर रहे वाहनों पर कोयते से वार कर रहा है।  इनमें से एक गुंडा वाहन को रोकता है जबकि दूसरा गुंडा उस पर कोयते से वार कर रहा है।
इस तरह से कुल दस वाहनों पर कोयते से वार किया गया।  इस मामले में सांगवी पुलिस (Sangvi police) ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  इसी दिन आरोपियों ने पैसों के लिए एक व्यक्ति को जान से मारने का प्रयास किया था।  इस मामले में सांगवी पुलिस ने केस दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपियों का नाम प्रतीक संतोष खरात और चेतन जावरे है।

 

घटना का चौंकाने वाला वीडियो वायरल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रतीक संतोष खरात और चेतन जावरे पिंपले निलख क्षेत्र के मेन रोड पर शराब के नशे में आने जाने वाले वाहनों पर कोयते से हमला कर रहा था। इसमें से एक आरोपी वाहन को रुकवाता था और दूसरा उस पर कोयते से वार करता था।  कुछ बाइक सवार जख्मी होने से बाल बाल बचे है।  जबकि फोर व्हीलर का भी नुकसान हुआ है।
इस गंभीर घटना को लेकर परिसर और सड़क पर भय पसर गया था। वाहन रोककर नागरिक आरोपियों की गुंडागर्दी देख रहे थे।  इस घटना का चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।  पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  घटना की जांच सांगवी पुलिस कर रही है।

 

Dharavi Corona Update | मुंबई के धारावी में कोरोना मरीजों की संख्या फिर से शून्य पर पहुंची 

 

murder at mumbai’s dahisar jewelers | मुंबई के दहिसर में ज्वैलर्स को दिन-दहाड़े गोली मारकर डाका डालने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार