पिंपरी चिंचवड़ मनपा के नए आयुक्त राजेश पाटिल ने संभाला पदभार

नए अतिरिक्त आयुक्त विकास ढाकणे भी मनपा में दाखिल
 
नए आयुक्त ने लोकाभिमुख प्रशासन और शहर विकास का दिलाया भरोसा
 
पिंपरी। पिंपरी चिंचवड़ मनपा के नए आयुक्त राजेश पाटिल ने सोमवार को मनपा मुख्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। उनके साथ मनपा के नए अतिरिक्त आयुक्त विकास ढाकणे ने भी पदभार संभाल लिया। निवर्तमान मनपा आयुक्त श्रावण हार्डिकर ने दोनों नए उच्चाधिकारियों का स्वागत किया। इसके पश्चात संवाददाताओं के साथ की गई बातचीत में पिंपरी चिंचवड़ शहर को जागतिक दर्जे का शहर बनाने और लोकाभिमुख प्रशासन और लोकाभिमुख विकास साधने की मंशा जताई।
नए आयुक्त पाटिल ने कहा कि, पिंपरी चिंचवड शहर का नाम देश स्तर पर मशहूर रहने से सारे देश की नजर इस शहर पर है। भविष्य का विचार कर इस शहर को जागतिक दर्जे का शहर बनाने के लिहाज से जनसहयोग से लोकाभिमुख प्रशासन देने और लोकाभिमुख विकास साधने की कोशिश की जाएगी। शहरभर क्षेत्रवार दौरा कर वहां की समस्याओं और लोगों की जरूरतों को समझकर प्राथमिकता तय की जाएगी। पेयजल, स्वच्छता, कचरे के निपटान आदि जैसी लोगों की दृष्टि से महत्वपूर्ण समस्याओं को सुलझाने पर जोर देने की बात भी उन्होंने कही। गुरुवार को मनपा नया बजट पेश होने जा रहा है, नए आयुक्त के रूप में पाटिल को बजट का अध्ययन करने के लिए दो ही दिन मिल रहे हैं। ऐसे में बजट में बदलाव करने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बजट की जानकारी हासिल करने के बाद ही यह तय किया जा सकेगा।
संवाददाताओं से संवाद साधने उनके सुझाव और सूचनाओं को जानने से पहले उन्होंने मनपा के आला अधिकारियों और विभागप्रमुखों के साथ बैठक की। इसमें अतिरिक्त आयुक्त अजित पवार, शहर अभियंता राजन पाटील, नगररचना उपनिदेशक राजेंद्र पवार, स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल रॉय, अतिरिक्त स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन सालवे, सहशहर अभियंता श्रीकांत सवणे, अशोक भालकर, संजय खाबडे, रामदास तांबे, प्रविण लडकत, मुख्य सूचना तकनीकी अधिकारी निलकंठ पोमण, मुख्य लेखापरिक्षक अमोद कुंभोजकर, मुख्य वित्त व लेखा अधिकारी जितेंद्र कोलंबे, उपआयुक्त सुभाष इंगले, मनोज लोणकर, चंद्रकांत इंदलकर, मंगेश चितले, आशादेवी दुरगुडे, स्मिता झगडे, मुख्य सुरक्षा अधिकारी उदय जरांडे, मुख्य दमकल अधिकारी किरण गावडे, शिक्षा विभाग की प्रशासन अधिकारी ज्योत्स्ना शिंदे समेत सभी सहायक आयुक्त, कार्यकारी अभियंता, क्षेत्रीय अधिकारी शामिल थे।