दुल्हन सी सजी पिंपरी चिंचवड मनपा मुख्यालय की इमारत

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन 
बुधवार की शाम से पिंपरी चिंचवड़ मनपा मुख्यालय की इमारत दुल्हन सी सज गई है। पुणे- मुंबई हाइवे से गुजरनेवाला हर कोई मुख्यालय इमारत को निहारने का मोह नहीं टाल पा रहा है। साथ ही यह सवाल भी हर किसी की जहन में कौंधता रहा कि आखिर मनपा मुख्यालय की इमारत यूं दुल्हन सी क्यों सजी है ? तो आइए, हम आप सभी की इस उत्सुकता को खत्म कर देते है। कभी पूरे एशियाद्वीप में सबसे अमीर कहे जानेवाली, पूरे देशभर में ‘बेस्ट’ सिटी के अवार्ड समेत कई सम्मानित अवॉर्ड्स से पुरस्कृत पिंपरी चिंचवड़ मनपा कल (गुरुवार) अपनी 36वीं सालगिरह मनाने जा रही है। सालगिरह की पूर्व संध्या पर मनपा मुख्यालय की इमारत को बिजली के रंगबिरंगी बल्बों की रोशनी से सजाया गया। इसकी सुंदरता किसी सजी- धजी दुल्हन से कम नहीं जान पड़ रही।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’ee3cfd10-cca3-11e8-9e3b-1f58730440e5′]
कल मनपा की 36वीं सालगिरह पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। शाम छह बजे जिले के पालकमंत्री गिरीश बापट के हाथों पिंपरी चिंचवड़ शहर के विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान से शहर का नाम रोशन करनेवाली जानी- मानी हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें शहर के उद्योग, शिक्षा, मजदूर, सांस्कृतिक, सामाजिक क्षेत्र के गणमान्यों का समावेश है। यह समारोह भोसरी स्थित अंकुशराव लांडगे नाट्यगृह में संपन्न होगा। इससे पहले सुबह साढ़े 9 बजे मनपा मुख्यालय परिसर में शहर के शिल्पकार स्व. अण्णासाहेब मगर के स्मारक पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद मनपा कर्मी, अधिकारी, पदाधिकारी और नगरसेवकों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसमें रस्साकशी, संगीत कुर्सी, कवि सम्मेलन, मिनिस्टर, खेल पैठणी चा, अभिरुप सर्व साधारण सभा, जिसमें नगरसेवक और अधिकारी एक- दूसरे के परस्पर विरोधी भूमिका निभाते हुए एक- दूसरे की खिंचाई करते हैं, आदि का समावेश है। इन कार्यक्रमों का लाभ उठाने की अपील महापौर राहुल जाधव ने की है।
[amazon_link asins=’B071HWTHPH,B078BNQ313,B0756Z53JN,B0784BZ5VY’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’fa849b5c-cca3-11e8-9bb7-b3f5419f234d’]