शराबी ने ट्रैफिक पुलिस का फोड़ा सिर

बेंगलुरु | समाचार ऑनलाइन 
कर्नाटक के दावणगेरे इलाके में एक शराबी ने नशे के धुत में दो पुलिस वालों पर हमला कर दिया।  दरसल पुलिस वालों ने उस शख्स को वाहन चेकिंग के दौरान रोका था। इस दौरान शराबी ने सीधे दोनों पुलिस वालों पर हमला कर दिया।  इस मामले में पुलिस ने शराबी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  गिरफ्तार किए शख्स का नाम रुद्रेश है।  यह घटना बुधवार को घटी। घटना के समय मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे घटना का वीडियो बना लिया। जिसके बाद से ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’4b40634c-cc9e-11e8-ad02-cd64d56198a4′]
मिली जानकारी के अनुसार, दावणगेरे इलाके में बुधवार को दोपहर 12 बजे के आसपास दो पुलिसकर्मी वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रुद्रेश को शराब के नशे में स्कूटी चलते पकड़ा था। पुलिसकर्मियों ने रुद्रेश को रोक कर जब पूछताछ करनी शुरू की तो वह पुलिसवालों पर भड़क गया। इतना ही नहीं वह पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने लगा है। इसके बाद रुद्रेश ने सड़क के किनारे मिट्टी के बर्तनों की दुकान से एक बर्तन उठाकर पुलिसकर्मी के सिर पर दे मारी। इस घटना में पुलिस वाला बुरी तरह घायल हो गए।
[amazon_link asins=’B00TFGVULI,B074KL351X,B00UWM5JJI,B01M6WNWR6′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’5aa7de7f-cc9e-11e8-91ca-27dbee822cc1′]
वीडियो में दिख रहा है कि, दोनों पुलिसकर्मी शराबी को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। तभी वह गाली-गलौच करते हुआ मिट्टी का बर्तन पुलिसकर्मी के सिर पर दे मारता है। इस घटना में ट्रैफिक हेड कांस्टेबल नारायणराज अरसु का सिर फूट जाता है औऱ खून बहने लगता है।  जबकि दूसरे पुलिसकर्मी को शराबी सड़क पर पटक देता है।  घटना के बाद वहां मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने शराबी को गिरफ्तार कर लिया।