एक ही दिन में 7 हजार किलो प्लास्टिक और ई कचरा जमा

पुणे : पुणे समाचार

राज्य शासन के प्लास्टिक पाबंदी निर्णय की पृष्ठभूमि पर पुणे महानगरपालिका के जरिए नागरिकों में जनजागृति करने के लिए आज (रविवार) प्लास्टिक और ई कचरा संकलन की विशेष मुहिम आयोजित की गई थी। इस दौरान 6 हजार 863 किलो प्लास्टिक और ई-कचरा जमा किया गया।

पुणे महानगरपालिका की ओर से प्लास्टिक और ई कचरा संकलित की जानेवाली मुहिम को नागरिकों द्वारा अच्छा प्रतिसाद मिला। कचरा जमा करने के लिए शहर में 200 संकलन केंद्र निर्माण किए गए थे। विभिन्न केंद्रों से 5 हजार 880 किलो प्लास्टिक, 1 हजार 758 किलो थर्माकोल और 225.3 किलो ई कचरा जमा किया गया। यह सभी केंद्रों से मिलकर 6 हजार 863 किलो कचरा संकलित हुआ। यह जानकारी पुणे महानगरपालिका के घनकचरा विभाग ने दी।