झील में नहाने के दौरान मूकबधीर लड़के की डूबकर हुई मौत

पुणे : पुणे समाचार

पुणे के वाघोली इलाके में झील में नहाने गए मूकबधीर लड़के की डूबने से मौत होने की घटना घटी, यह घटना रविवार की सुबह 8 बजे के करीब घटी। कोरेगाव भीमा स्थित युवकों की मदद से झील से लड़के की लाश को बाहर निकाला गया। इस घटना में राहुल कमलाकांत गुप्ता (15, वाघोली) की मौत हुई है।

बाईफ रोड पर स्थित दुकानों में राहुल गुप्ता कामों में मदद किया करता था और दुकानदार जो काम देते वो काम करके अपनी उपजीविका चलाया करता था। रविवार की सुबह 7.30 बजे के करीब राहुल गुप्ता नहाने के लिए झील में गया, राहुल को तैरना नहीं आता था, फिर भी वह झील के गहरे पानी में नहाने के लिए उतरा था। ज्यादा गहराई में जाने की वजह से डूबने से उसकी मौत हो गई। झील के पास नहाने के समय जाते समय गांव के लोगों ने देखा था। काफी देर होने के बाद भी जब वो नजर नहीं आया तो उसे लोगों ने ढूंढना शुरू किया।

पुलिस और राहुल के घरवालों को घटनास्थल पर बुलाया गया। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने निरिक्षण किया, पर राहुल किस जगह में डूबा है, इस बात का पता नहीं चल पा रहा था। इस बारे में नायब तहसीलदार सुनील शेलके को इस घटना की जानकारी दी, उन्होंने तुरंत घटनास्थल पर पटवारी स्वप्निल पटांगे को भेजा। पटांगे ने तुरंत झील के आसपास मुआयना किया। स्थानिक नागरिक झील में उतरने के लिए तैयार नहीं थे, कोरेगांव भीमा से कुछ तैराकियों को बुलाया गया। 11.30 बजे के करीब कोरेगाव के 6 युवकों ने राहुल की लाश को कुछ ही मिनटों में बाहर निकाला और राहुल की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।