देश के 13 राज्यों में कल आंधी-तूफान से हो सकती है तेज बारिश

गृह मंत्रालय; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पुणे समाचार

गृह मंत्रालय ने 13 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में सोमवार को तेज बारिश और आंधी-तूफान की आशंका जताई है। इन राज्यों में कल गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के हवाले गृह मंत्रालय ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। दिल्ली और चंडीगढ़ में तेज बारिश के साथ हवाएं चल सकती हैं। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है।

इन राज्यों को दी चेतावनी
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलान, हमीरपुर, मंडी, कांगरा और ऊना में 7-8 मई को तेज हवा और आंधी चलने की चेतावनी दी।

आंधी तूफान से 116 मौतें
चार राज्यों में आंधी और बारिश की वजह से 104 लोगों की जान गई थी। 24 घंटे में राजस्थान में 36 तो उत्तर प्रदेश में 73 लोगों की मौत हुई। मध्यप्रदेश में 5 और बिहार में 2 लोगों की जान गई। इस बवंडर की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा थी।
दरिमियान 4 राज्यों में आए तूफान का असर मानसून पर नहीं पड़ेगा। तीन दुर्लभ वेदर सिस्टम के कॉम्बिनेशन ने ये हालात बनाए। वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनाया। इससे गरजने वाले बादल बने। यह पैटर्न यूपी होते हुए बिहार पहुंचा। वहां बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी मिली। उच्च तापमान के चलते तूफान जैसा माहौल बन गया।