दो दिवसीय जापान दौरे पर प्रधानमंत्री रवाना 

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जापान के अपने दो दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो गए। अपने इस दौरे पर वह जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ वार्षिक भारत, जापान द्विपक्षीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इस दौरान कई महत्पूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों पर भी बातचीत हो सकती है। भारत इकलौता ऐसा देश है, जिसके साथ जापान वार्षिक द्विपक्षीय वार्ता करता है जबकि भारत जापान के अलावा रूस के साथ भी इस तरह की द्विपक्षीय वार्ता करता है।

सीएम अब साबित करें कि उन्हें उत्तर भारतीयों की चिंता है: शुक्ल

इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी दो बार शिरकत कर चुके हैं औय यह उनका तीसरा जापाना दौरान है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बैठक में भारत, प्रशांत क्षेत्र में, सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग और भारत की विकास परियोजनाओं में जापान की क्षमताओं से लाभ चर्चा के प्रमुख बिंदु होंगे। यह बैठक सोमवार को होगी।
हिंद महासागर में चीन के बढ़ते हस्तक्षेप को देखकर दोनों देश चिंतित हैं। भारत हिंद महासागर में चीन के बढ़ते हस्तक्षेप को देखकर दोनों देश चिंतित हैं। भारत और जापान अमेरिका के साथ मिलकर हिंद महासागर और प्रशांत महासागर में युद्धाभ्यास करते हैं। दोनों देशों के बीच एसीएसए पर हस्ताक्षर को लेकर औपचारिक बातचीत हो सकती है। यह लॉजिस्टिक मामले में मदद के लिए एक अच्छा मौका है।