अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बोले पीएम, दुनिया को जोड़ रहा है योग

देहरादून  

पूरी दुनिया में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह देहरादून के फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) ग्राउंड पहुंचे। योग करने वाले हजारों लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया का हर देश योग को अपना रहा है। योग हमेशा से जोड़ने का काम करता आया है, जिसने पूरे विश्व को एक नई ऊर्जा दी है।

यहां पीएम मोदी ने आम जनता के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि पूरी दुनिया ने योग को गले लगा लिया है और इसकी झलक देखी जा सकती है। योग दिवस एक जन आंदोलन बन गया है। आपको बता दें कि योग दिवस को मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी अपना समर्थन दिया है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के  प्रवक्‍ता मौलाना सज्‍जाद नोमानी ने कहा कि मजहब से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए और जो लोग इसे लेकर मुसलमानों की सोच पर शक करते हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि दुनिया के बहुत से इस्लालमी मुल्कों ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीहय योग दिवस मनाने की रवायत को अपनाया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर चंडीगढ़ में मंत्रियों, सांसदों और नेताओं सहित कई लोगों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।