पत्नी की हत्या करके फरार पति को पुलिस ने दो घंटे में किया गिरफ्तार

पुणे : पुणे समाचार

पुणे में पत्नी की हत्या करनेवाले पति को सिंहगड पुलिस ने दो घंटे के अंदर गिरफ्तार किया। पत्नी की चरित्र पर शक के चलते पति द्वारा यह हत्या की गई थी। पति ने यह हत्या बहुत ही ठंडे दिमाग से की। हत्या करने के बाद घर के बाहर गया और इस हत्या की जानकारी पत्नी के रिश्तेदारों को दी। साथ ही हत्या करने के बाद पत्नी को नई साड़ी पहनायी और लिपस्टिक भी लगायी।

कोमल राहुल हंडाल (21) हत्या किए महिला का नाम है। राहुल हंडाल के खिलाफ सिंहगड पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। कोमल यह एक निजी हॉस्पिटल में साफ सफाई का काम करती थी। दोनों के बीच झगड़ा होने के बाद कोमल अपने मायके चली आयी थी। फिर से वह झगड़ा नहीं करेगा, ऐसा बोलकर राहुल ने कोमल को वापस दो दिन पहले ही घर वापस लेकर आया था। उसके बाद यह हत्या की घटना घटी।

कोमल और राहुल ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। हत्या करने के बाद राहुल ने कोमल के सभी रिश्तेदारों को मैसेज व वॉटसअप करके हत्या करने की जानकारी दी थी। साथ ही कॉल करके भी हत्या की जानकारी दी थी। कोमल के सिर से काफी खून बहता हुआ पाया गया। हत्या करने के बाद राहुल ने पत्नी को लिपस्टिक लगाकर नई साड़ी पहनायी थी। राहुल यह शातिर अपराधी है। राहुल कोई काम नहीं करता है। राहुल को नशे की लत है और अपनी पत्नी पर काफी शक किया करता था। इसलिए गुस्से में आकर तड़के तीन बजे के करीब कोमल के साथ झगड़ा किया, उसके बाद गुस्से में कोमल का गला दबा दिया। हत्या करने के बाद सीलिंग फैन से लटकाकर फांसी दी।

कोमल को नई साड़ी, मंगलसूत्र और लिपस्टिक लगायी और वहां से भाग गया। पुलिस कर्मचारी दयानंद तेलंगे पाटिल व दत्ता सोनवणे को आरोपी डेक्कन परिसर के नदी किनारे छुपकर बैठने की खबर मिली थी। उसके बाद वहां से हिरासत में लिया गया।

यह कारवाई परिमंडल 2 के पुलिस उपायुक्त प्रवीण मुंढे, सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. शिवाजी पवार, सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर विष्णु जगताप के मार्गदर्शन में पुलिस सब इंस्पेक्टर गिरिश सोनवणे, पुलिस कर्मचारी यशवंत ओंबासे, दयानंद तेलंगे पाटिल, दत्ता सोनवणे, संतोष सावंत, राहुल शेडगे, पुरूषोत्तम गुन्ला ने की।

 

You may have missed