मौज मस्ती के लिए चोरी करनेवाले शातिर को पुलिस ने दबोचा 

सांगवी। समाचार ऑनलाइन
मौज मस्ती के लिए बाइक चोरी के अपराध में सांगवी पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गाड़ियां बेच कर पैसे कमाना इस शातिर का मकसद था। शातिर चोर को पकड़ कर 1लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। अपराधी का नाम महेश तुकाराम है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’38114f1f-c711-11e8-b9a8-4514f6aa533e’]
सांगवी पुलिस स्टेशन के पुलिस कर्मचारीयों को मुखबीर द्वारा आरोपी के बारे में जानकारी मिली थी। आरोपी एक्टिवा लेकर पिंपले गुरव परिसर में आने वाला है, यह बात पता चलते ही सांगवी पुलिस कर्मचारी ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ा और हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने 4 बाइक और 1 लाख रुपयों का माल बरामद किये है। पुलिस द्वारा जांचपड़ताल करने के बाद आरोपी के खिलाफ ऐसे 4 मामले सामने आये है। सांगवी पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
[amazon_link asins=’B075JC1RC2,B019FGR8PO’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’4e30ea68-c711-11e8-8ff4-8d2543d87dc7′]

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटिल, सहायक पुलिस उपायुक्त श्रीधर जाधव, पुलिस निरीक्षक मोहन शिंदे, पुलिस निरीक्षक(क्राइम) प्रसाद गोकुले के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक योगेश आव्हाड,और उनकी टीम ने की।

कैब ड्राइवर को फोन रखो कहने पर घर में घुसकर रेप करने की दी धमकी