पुलिस ने गोमांस से भरा टेंपो पकड़ा

पुणे समाचार :

गोमांस बेचने आये टेंपो को पिंपरी चिंचवड पुलिस ने ने हिरासत में लेकर तीन लोगों को दबोचा हैं।बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोमांस बेचने के लिए ले जा रहे टेंपो की पुलिस को जानकारी दी थी,पिंपरी पुलिस ने जाल बिछाकर टेंपो और तीन लोगों को हिरासत में लिया हैं। यह कार्रवाई मंगलवार की सुबह 3 बजे के करीब पिंपरी परिसर में हुई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात अहमदनगर से मुंबई के लिए टेंपो(MH.03.CP.1630 ) में गोमांस ले जामे की खबर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली थी।बजरंग दल के कुणाल साठे, अभिजित शिंदे, उपेंद्र बलकवडे, सचिन जवळगे, गौरव पाटील, श्रीकांत कोली इन कार्यकर्ताओं ने तुरंत पिंपरी पुलिस को खबर की जानकारी दी, पुलिस ने आज सुबह 3 बजे के करीब पुणे मुंबई महामार्ग परिसर में जाल बिछाकर टेंपो और टेंपो चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया हैं। पूछताछ के दौरान ,टेंपो में गाय और बैल की हत्या कर गोमाम्स मुंबई ले जाने की बात कही। ड्राइवर अब्दुल रेहमान, महंमद खान आउट एक साथीदार इन तीनो को पिंपरी पुकिस ने 6 टन गोमांस के साथ हिरासत में लिया हैं। पिंपरी पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं।