शिकायत दर्ज कराने में टालमटोल करनेवाले पुलिस निरीक्षक का तबादला

उस्मानाबाद। पुणे समाचार ऑनलाइन

वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने गई महिला के साथ टालमटोल करने के मामले की पुलिस महकमे के वरिष्ठ स्तर से गम्भीर दखल ली गई। उस्मानाबाद के आनंदनगर के इस मामले में उस वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक का तबादला कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख से मिली जानकारी के अनुसार, आनंदनगर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक डीबी घात का तबादला कर दिया गया है। वहीं अन्य कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरु की गई है।

शिकायतकर्ता महिला सुबह 11 बजे शिक्षा अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने आयी थी, मगर पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं ली। दिनभर जांच अधिकारी बदलते रहे लेकिन उसकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। आखिर में महिला ने रात ढाई बजे पुलिस सहायता केंद्र में फोन किया, इसके बाद भी उसकी शिकायत नहीं ली गई। थक कर तड़के पांच बजे महिला घर लौट गई।

सुबह 11 से तड़के पांच बजे तक महिला की शिकायत नहीं लिए जाने के मामले की वरिष्ठ स्तर पर गम्भीर दखल ली गई। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच के आदेश दिए। इसमें दोषी पाए गए पुलिस निरीक्षक का तबादला कर दिया गया। वहीं अन्य पुलिस वालों की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।