पुलिसकर्मी गणेश जगताप आदर्श सेवा पुरस्कार से सम्मानित

पुणे। समाचार ऑनलाइन

शिवप्रताप प्रतिष्ठान द्वारा सूर्यकांतसिंह परदेशी की याद में दिए जाने वाले आदर्श सेवा पुरस्कार से पुणे शहर पुलिस के कर्मचारी गणेश जगताप को सम्मानित किया गया। सिक्किम के भूतपूर्व राज्यपाल श्रीनिवास पाटिल के हाथों जगताप को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। भवानी पेठ के टिंबर मार्केट स्थित क्रान्तिज्योति सावित्रीबाई फुले सांस्कृतिक सभागृह में यह पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। पुलिस कर्मी जगताप इससे पहले कई स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत किये गए हैं। गत वर्ष उन्हें पुलिस महानिदेशक के मेडल से भी सम्मानित किया गया है।

अतिरिक्त पानी मिलने तक नए कंस्ट्रक्शन को परमिशन नहीं

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’82e4c61a-c570-11e8-9f1f-3fd7c331d355′]

इस समारोह में पूर्व राज्यपाल श्रीनिवास पाटिल के हाथों डॉ. बालाजी तांबे और जन्मेजयराजे भोसले को आदर्शसेवा गौरव पुरस्कार, पुलिस कर्मी गणेश जगताप को आदर्श सेवा पुरस्कार, हनुमंत गायकवाड, अशोक खाडे, सचिन सातव, संजय भिसे, विजय चौधरी, डॉ. रविंद्र पोमण को उद्योगरत्न पुरस्कार, संग्राम चौगुले को बलसेवा पुरस्कार, सुनिल भजनावले प्रशासनसेवा गौरव पुरस्कार, श्रीगौरी सावंत यांना आदर्शसेवा गौरव पुरस्कार, डॉ. हंसराज थोरात को ज्ञानसेवा गौरव पुरस्कार, अभिजित धोत्रे को पुरातन शस्त्रसंग्रहण सेवा पुरस्कार प्रदान किया गया।

[amazon_link asins=’B0756RCTK1,B01FM7GG58′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’30a38235-c569-11e8-ae00-5505a6a49d5e’]