बाबा रामदेव की किताब पर लगा FULLSTOP !

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन 

दिल्ली हाई कोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव पर लिखी गई किताब की बिक्री पर रोक लगा दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि, इसमें मानहानि करने वाली बातें लिखी है।

योग गुरु बाबा रामदेव पर लिखी गई किताब का नाम ‘गॉडमैन टू टायकून’ है। याचिका में कहा गया है कि, यह किताब रामदेव के जीवन पर है, जिसमे अपमानजनक बाते है और इस से उनके आर्थिक हित के साथ ही उनकी छवि को भी नुकसान होगा। रामदेव ने निचली अदालत के फैसले से नाखुश हो कर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसने किताब के प्रकाशन और बिक्री पर बैन हटाने के आदेश दिए थे।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’82e4c61a-c570-11e8-9f1f-3fd7c331d355′]

पत्रकार प्रियंका पाठक नारायण ने बाबा पर यह किताब लिखी है। हाई कोर्ट ने किताब के प्रकाशन पर रोक लगाते हुए कहा कि जिस व्यक्ति के बारे में किताब लिखी गई है वह जीवित व्यक्ति है, जो सम्मान का हकदार है। अदालत ने कहा कि, भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत किसी व्यक्ति के सम्मानजनक जीवन जीने के अधिकार को किसी अन्य व्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार को सूली पर नहीं चढ़ाया जा सकता है।
[amazon_link asins=’B07DB85QZ3,B0756RCTK2′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’9467a773-c570-11e8-ad1e-cdf582a93a6f’]