ट्रेन के नीचे आकर पुलिस उपनिरीक्षक की मौत?

पुणे : समाचार ऑनलाइन – संगम ब्रिज के पास ट्रेन के निचे आकर एक पुलिस उपनिरीक्षक की मौत होने की खबर सामने आयी है। मृतक का नाम साजन सानप (37) है। यह हादसा आज सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

साजन मुंबई के आंबोली पुलिस थाने में कार्यरत थे। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, साजन ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। हालांकि यह बात अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि साजन ट्रेन ने आगे कूदकर आत्महत्या की या ट्रेन की चपत में आकर उनकी मौत हो गयी। इसके साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वो पुणे किस सिलसिले में आये थे। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या साजन किसी तनाव से गुज़र रहे थे। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या पुणे में साजन का कोई रिश्तेदार या दोस्त रहता है, जिससे मिलने वो यहां आये थे। पुलिस सभी पहलु की जांच करने में जुटी है।